उदनपुरा मोहल्ले में हुई घटना से मचा हड़कंप, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का इंतजार

 कालपी में युवक पर घर में घुसकर हमला, मारपीट का वीडियो वायरल; चाकू से वार करने का भी आरोप

उदनपुरा मोहल्ले में हुई घटना से मचा हड़कंप, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का इंतजार

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ कालपी, जालौन। कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उदनपुरा में युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट की और विरोध करने पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का दृश्य दिखाई देने की बात कही जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, घर में घुसकर हमला किए जाने और चाकू के इस्तेमाल के आरोपों ने मामले को गंभीर बना दिया है। फिलहाल पुलिस की ओर से घटना की आधिकारिक पुष्टि और आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। अब पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *