निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संचालित विशेष अभियान दिवस के अंतर्गत उप मुख्य निर्वाचन
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संचालित विशेष अभियान दिवस के अंतर्गत उप मुख्य निर्वाचन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संचालित विशेष अभियान दिवस के अंतर्गत उप मुख्य निर्वाचन
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़– अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 221-उरई के बूथ संख्या 153, 154, 155, 156, 157 और 158 पर पहुंचे। यहां उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची में नए नाम शामिल करने, मतदाता विवरण में संशोधन तथा प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी देखा कि विशेष अभियान दिवस पर बीएलओ अपने निर्धारित बूथों पर उपस्थित हैं या नहीं और मतदाताओं को पंजीकरण संबंधी सुविधाएं किस प्रकार उपलब्ध कराई जा रही हैं।उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों और बीएलओ को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिन मतदाताओं के विवरण में संशोधन की आवश्यकता है, उनके आवेदन प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए विशेष अभियान दिवसों का प्रभावी संचालन करते हुए पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए।