महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
हमीरपुर में महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
मझगवां के गिरवर गांव स्थित जंगल में मिला था अज्ञात महिला का शव, दूसरे दिन बरामद हुआ सिर; पहचान और हत्याकांड के खुलासे में जुटीं पुलिस की टीमें
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ हमीरपुर। जनपद के मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरवर गांव के जंगल में अज्ञात महिला का सिर कटा शव मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और जांच की प्रगति की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले जंगल में महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ था। इसके बाद अगले दिन पुलिस को घटनास्थल के आसपास से महिला का सिर भी बरामद हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मामले के जल्द खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया है। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। आसपास के गांवों में जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने गठित टीमों को मामले का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।