निरीक्षण में खुली पीडब्ल्यूडी की सड़क निर्माण की गुणवत्ता की पोल

 निरीक्षण में खुली पीडब्ल्यूडी की सड़क निर्माण की गुणवत्ता की पोल, हाथों से उखड़ रही नई सड़क
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ हमीरपुर। जनपद में लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सुमेरपुर ब्लॉक प्रमुख द्वारा सड़क का निरीक्षण किए जाने के दौरान निर्माण कार्य की हकीकत सामने आ गई। सड़क की स्थिति ऐसी मिली कि उसकी परत हाथों से ही उखड़ती नजर आई।

निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री और कार्य की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई गई। मौके पर सड़क की बदहाल स्थिति ने विभागीय कार्यप्रणाली और निर्माण कार्यों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब सवाल यह है कि सरकारी धन से बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या मामला जांच तक ही सीमित रह जाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *