समाजवादी विचारधारा के प्रखर योद्धा थे लोकबंधु राजनारायण : सुरेंद्र

 समाजवादी विचारधारा के प्रखर योद्धा थे लोकबंधु राजनारायण: सुरेंद्र
– सपाईयों ने मनाई लोकबंधु राजनारायण की जयंती
फोटो परिचय-  लोकबंधु राजनारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। समाजवादी आंदोलन को नई दिशा देने वाले व गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़े-वंचित वर्गों की आवाज बुलंद करने वाले लोकबंधु राजनारायण की जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में सपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण का पूरा जीवन संघर्ष, साहस व समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध आंदोलनों में हिस्सा लिया और कई बार जेल की यातनाएं सहीं। डॉ. राम मनोहर लोहिया के समाजवादी विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने के साथ विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि राजनारायण ने हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। लोकतंत्र में आम जनता की भागीदारी और सरकार की जवाबदेही को उन्होंने बेहद जरूरी माना। आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली के लिए भी उन्होंने संघर्ष किया और जेल गए। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर दलजीत निषाद, विपिन यादव, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, नंद किशोर पाल, आरती पाल, नागेंद्र यादव, विमलेश पटेल, गुलाब सिंह यादव, डॉ. गिरजा शंकर विश्वकर्मा, जगतपाल, कामता प्रसाद, राजेश, अजय दिवाकर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *