पुलिस झंडा दिवस पर एसपी ने किया ध्वजारोहण,पुलिस के शौर्य व समर्पण को किया नमन
पुलिस झंडा दिवस पर एसपी ने किया ध्वजारोहण,पुलिस के शौर्य व समर्पण को किया नमन
पुलिस झंडा दिवस पर एसपी ने किया ध्वजारोहण
– पुलिस के शौर्य व समर्पण को किया नमन
फोटो परिचय- डीजीपी के संदेश को पढ़ते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास, अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक पुलिस झंडा दिवस सोमवार को पुलिस लाइन में धूमधाम एवं सम्मान के साथ मनाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रेषित संदेश को उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भावना व शौर्य की सराहना की। उन्होंने पुलिस बल के अदम्य साहस और उत्कृष्ट सेवाओं को नमन करते हुए पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपराओं एवं सम्मान को बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर एसपी सहित उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस कलर (ध्वज) का स्टीकर लगाकर उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरव व सम्मान के प्रति अपनी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।