आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहुओं का विधायक ने बढ़ाया मान

 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहुओं का विधायक ने बढ़ाया मान
– ग्रामीण स्वास्थ्य व पोषण व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं महिला कर्मी: विकास
फोटो परिचय-  आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित करते विधायक विकास गुप्ता।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। बहुआ ब्लॉक के ग्राम महमदपुर शाह में आयोजित सम्मान समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा बहुओं व आशा बहु संगिनियों को अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता उर्फ बब्लू ने सम्मानित किया। सम्मान पाकर महिला कर्मियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं व आशा बहुएं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी हैं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण के प्रति जागरूकता तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। गांवों में स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में इन महिला कर्मियों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि ये महिलाएं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करती हैं। धूप, गर्मी और विपरीत परिस्थितियों में भी घर-घर पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक बनाती हैं। उनके परिश्रम और सेवाभाव की सराहना करना तथा उन्हें उचित सम्मान देना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बद्री कुशवाहा, दिनेश तिवारी खलीफा, ओमप्रकाश, सीडीपीओ कृष्ण चन्द्र, अवध बिहारी सिंह, डॉक्टर शैलेन्द्र गौतम, अरविंद, प्रकाश चंद गुप्ता और सत्यम बाजपेई सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *