फतेहपुर की बेटी आशी पटेल ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक
फतेहपुर की बेटी आशी पटेल ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक
फतेहपुर की बेटी आशी पटेल ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर – मूल निवासी बेटी आशी पटेल गाजियाबाद में माता स्तुति पटेल व पिता अमित पटेल के साथ गाजियाबाद में रहकर पढ़ाई करती हैं प्रतिभाशाली बेटी ताइक्वांडो खिलाड़ी आशी पटेल ने भारत का नाम रोशन करते हुए 1st India International Open Taekwondo lChampionship 2026 में महिला कैडेट अंडर-55 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 20 से 26 नवंबर 2026 तक श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (बालेवाड़ी), पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित की जा रही है। इंडिया ताइक्वांडो द्वारा आयोजित यह भारत की वर्ल्ड ताइक्वांडो जी-1 रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप है, जो भारतीय ताइक्वांडो इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में 17 देशों के एथलीटों ने भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक और अंतरराष्ट्रीय रहा। विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के बीच आशी पटेल ने अपने उत्कृष्ट कौशल, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया।
आशी ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन तकनीक, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल गाज़ियाबाद बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश को गर्व का अवसर दिया है।
आशी पटेल पहले से ही राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। कम उम्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ताइक्वांडो में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। यह स्वर्ण पदक उनके समर्पण, कठिन परिश्रम और खेल के प्रति जुनून का परिणाम है।
आशी की इस सफलता पर उनके माता-पिता, कोच, विद्यालय, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि उन्हें इसी प्रकार प्रशिक्षण और अवसर प्राप्त होते रहे, तो वे आने वाले वर्षों में विश्व मंच पर भारत के लिए और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं । आशी पटेल जनपद फतेहपुर के रहने वालें एडवोकेट सिद्धार्थ पटेल व सृजन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अतुल कुमार की भांजी हैं जनपद फतेहपुर के तमाम लोगों ने बेटी आशी को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी इस मौके पर एडवोकेट पूजा पटेल धीरेंद्र यादव आशीष श्रीवास्तव अंशुमन शैलेंद्र पुत्तन केशकर आदि लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिला करके खुशी साझा की ,,