संविधान दिवस पर साहिल शर्मा ने बाबा साहेब के विचारों से कराया परिचित, मूर्ति विकास योजना का हुआ शिलान्यास
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज असोथर (फतेहपुर)। संविधान दिवस के पावन अवसर पर विकासखंड असोथर के ग्राम चक काजीपुर में भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति विकास योजना के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा असोथर के महामंत्री साहिल शर्मा सम्मिलित हुए।


