हसवा में लगा स्वास्थ्य शिविर, 743 ने कराया पंजीकरण

   हसवा में लगा स्वास्थ्य शिविर, 743 ने कराया पंजीकरण
– कैंप का भाजपा नेता विभाकर शास्त्री व समाजसेवी विराज शास्त्री ने किया उद्घाटन
फोटो परिचय- स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर उद्घाटन करते विभाकर शास्त्री व विराज शास्त्री।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन व जनकल्याण महासमिति के संयुक्त बैनर तले शुक्रवार को सदर विधानसभा के ग्राम हसवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शिवशंकर, भाजपा के वरिष्ठ नेता विभाकर शास्त्री व समाजसेवी विराज शास्त्री ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में लगभग 743 लोगों ने पंजीकरण कराया।

कैंप में चिकित्सकों ने लगभग 110 एचआईवी जांच, 193 बीपी जांच, 649 नेत्र जांच की। जिसमें एक एचआईवी पॉजिटिव भी मिला। नेत्र जांच के उपरांत 493 निःशुल्क चश्मा वितरण एवं आई ड्रॉप का वितरण भी किया गया। जिनको मोतियाबिंद एवं अन्य समस्याओं हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया। कैंप में मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश में सीएचसी हसवा के चिकित्सक डॉ अनुपम सिंह की टीम में डॉ आदर्श विश्वकर्मा, चिकित्साधिकारी, विकास गुप्ता फार्मासिस्ट, रिजवान, मानस शुक्ला, मधु सिंह शामिल रहे। बीपी पाण्डेय ने सभी लोगों को इलाज के बाद स्वल्पाहार का वितरण भी किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष हसवा अश्वनी गौड, कौशलेश प्रसाद पांडेय, आशीष मिश्रा बेलू, शरद श्रीवास्तव, पवन साहू, संजय पाल, जयशंकर, राहुल, डॉ. आदित्य कुमार, डॉ पवन त्रिपाठी, अखिल मिश्रा, स्टाफ नर्स नगमा, हर्षिता, माया देवी, शैलेन्द्र कुमार, रवींद्र कुमार, नितिन कुमार एवं स्टाफ मौजूद रहा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अजय सिंह चौहान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *