अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान, बस स्टैंड से अमन शहीद तक हटवाया गया कब्जा
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान, बस स्टैंड से अमन शहीद तक हटवाया गया कब्जा
हमीरपुर मेंअतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान, बस स्टैंड से अमन शहीद तक हटवाया गया कब्जा
डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर के नेतृत्व में पुलिस और नगर पालिका की टीम ने की कार्रवाई, दुकानदारों व व्यापारियों को दी गई सख्त हिदायत
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ हमीरपुर। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन ने अभियान चलाकर प्रमुख मार्गों से अवैध कब्जे हटवाए। जिलाधिकारी अशोक कुमार के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर के नेतृत्व में पुलिस बल और नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान बस स्टैंड, अमन शहीद, नगर पालिका तिराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाने पर लिया गया। सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाते हुए संबंधित लोगों को दोबारा सड़क और फुटपाथ पर कब्जा नहीं करने की हिदायत दी गई। प्रशासनिक टीम ने स्पष्ट किया कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के चलते आवागमन प्रभावित होता है और लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। नगर पालिका के अधिकारियों को अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। जिला प्रशासन के मुताबिक शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों को जाम से राहत दिलाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों के बाहर सड़क एवं फुटपाथ पर सामान रखकर आवागमन बाधित न करें और शहर को व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें।