जनगणना कार्य पूरा करने पर 28 शिक्षकों को मिला सम्मान

    जनगणना कार्य पूरा करने पर 28 शिक्षकों को मिला सम्मान
फोटो परिचय- शिक्षिका को सम्मानित करतीं चेयरमैन व ईओ।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। नगर पंचायत खागा में शनिवार को पूरे प्रदेश के लिए एक अनोखी पहल हुई। चेयरमैन गीता सिंह व अधिशासी अधिकारी देवहूती पांडेय ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को समय से और सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 28 प्रगणक व पर्यवेक्षकों को सम्मान समारोह आयोजित कर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यालय आदर्श नगर पंचायत खागा द्वारा जारी पत्र जारी कर खंड शिक्षा अधिकारी ऐरायां व विजयीपुर को निर्देशित किया गया था कि संबंधित शिक्षकों को 17 अक्टूबर को दोपहर दो बजे नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित कराया जाए। समारोह में ईओ देवहूती पांडेय ने कहा कि शिक्षक, शिक्षामित्रों ने बड़ी मेहनत और निष्ठा से जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को अंजाम दिया है। ऐसे कर्मठ शिक्षकों का सम्मान करना जरूरी है, ताकि उनका मनोबल बढ़े। उन्होंने सभी के कार्य की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *