रामलीला मैदान में भक्ति की बही बयार, जयकारों से गूंजा माता रानी का दरबार
रामलीला मैदान में भक्ति की बही बयार, जयकारों से गूंजा माता रानी का दरबार
भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, देर रात तक चला प्रसाद वितरण
– रामलीला मैदान में भक्ति की बही बयार, जयकारों से गूंजा माता रानी का दरबार
फोटो परिचय- रामलीला मैदान स्थित नवदुर्गा पूजा महोत्सव में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज धाता, फतेहपुर। कस्बे के रामलीला मैदान स्थित श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता रानी के भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही माता रानी के दर्शन व प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों में उत्साह दिखाई दिया। शाम को आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी के दरबार में माथा टेका और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते देर रात तक प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा।
भंडारे के दौरान पूरा रामलीला मैदान भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। माता रानी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ माता रानी के दर्शन करने पहुंचे। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की कतारें लगी रहीं। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा में जुटकर प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। देर रात तक भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता रानी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस भव्य भंडारे ने धार्मिक आस्था के साथ सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने माता रानी से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र की उन्नति की कामना की। आयोजन में लोगों की भागीदारी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस मौके पर दीपक केसरवानी, संजय केसरवानी, धीरेन्द्र केसरवानी, शिवम केसरवानी, नितिन मोदनवाल, पिंटू केसरवानी, सुशील केसरवानी और अनिल केसरवानी सहित कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।