निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर — श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड, चित्रकूट (सतना, मध्य प्रदेश) के तत्वावधान में विमलक्ष्मी सामाजिक परिवर्तन ट्रस्ट द्वारा बुधवार को महाराजा गेस्ट हाउस, पीएसी गेट नंबर-5, गंगा नगर कॉलोनी, फतेहपुर में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चित्रकूट से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।

शिविर में लगभग 105 लोगों ने नेत्र परीक्षण का लाभ उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण से हुई, जिसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच उपरांत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा लगभग 100 मरीजों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए।

जांच के दौरान लगभग 15 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या चिन्हित होने पर उन्हें निःशुल्क ऑपरेशन के लिए श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड, चित्रकूट (सतना) एंबुलेंस के माध्यम से भेजा गया। ट्रस्ट की ओर से मरीजों के आवागमन सहित ऑपरेशन की समस्त व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर इस जनसेवा अभियान की सराहना की।

इस अवसर पर विमलक्ष्मी सामाजिक परिवर्तन ट्रस्ट के निदेशक सुशील कुमार शुक्ला सहित अमरजीत सिंह, रामबरन एवं रिशु तिवारी सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े ऐसे निःशुल्क शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *