प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, ईंट- पत्थर से हमले का आरोप

   प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, ईंट- पत्थर से हमले का आरोप; मारपीट का वीडियो वायरल

आधा प्लॉट देने का दबाव बनाने का आरोप, जमीन की बखराई के दौरान स्कॉर्पियो सवार लोगों से हुई मारपीट; पीड़ित पक्ष ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेंड़ गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि परिवार के ही कुछ लोग उनके प्लॉट पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि जमीन में आधा हिस्सा देने का दबाव बनाया जा रहा था। इसका विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट से हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि जमीन की बखराई के दौरान स्कॉर्पियो से पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और जमकर हाथापाई हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। मामले में एक पक्ष ने पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत से शिकायत कर कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। फिलहाल जमीन के विवाद में हुई मारपीट और वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *