करोड़ों की MD ड्रग्स फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद पुलिस महकमे में कार्रवाई

  जालौन में करोड़ों की MD ड्रग्स फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद पुलिस महकमे में कार्रवाई, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

DRI और UP ATS ने ऐरी रमपुरा गांव में पकड़ी थी अवैध ड्रग्स फैक्ट्री, क्षेत्र में निगरानी में लापरवाही पर एसपी ने की कार्रवाई

 

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। जिले में करोड़ों रुपये की एमडी ड्रग्स बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का खुलासा होने के बाद पुलिस विभाग में भी कार्रवाई शुरू हो गई है। डकोर थाना क्षेत्र के ऐरी रमपुरा गांव में DRI और UP ATS की संयुक्त टीम द्वारा ड्रग्स फैक्ट्री पकड़े जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, संयुक्त टीम ने गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में ड्रग्स और उसे तैयार करने से संबंधित सामग्री बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई थी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी और प्रभावी कार्रवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में उपनिरीक्षक प्रेम पाल, हेड कांस्टेबल राजेश पाल और कांस्टेबल अंकित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री के खुलासे के बाद तीन पुलिसकर्मियों पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल है। मामले में आगे की जांच और अन्य पहलुओं की पड़ताल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *