तारीख लेने के विवाद में अधिवक्ता व कोर्ट कर्मी से हुई थी हाथापाई

    सिविल कोर्ट परिसर में कर्मी के साथ मारपीट किए जाने का आरोप
– अधिवक्ता परिषद ने जनपद न्यायाधीश से लगाई गुहार

फोटो परिचय – अधिवक्ता परिषद के महामंत्री – नितिन त्रिपाठी

तारीख लेने के विवाद में अधिवक्ता व कोर्ट कर्मी से हुई थी हाथापाई

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष व अध्यक्ष दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ एवं अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के दखल से मामले का हुआ पटाक्षेप

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। एसीजेएम/सीडि कोर्ट नं. 1 के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुशील कुमार ने परिसर में आपराधिक तत्वों द्वारा मारपीट व गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता परिषद ने जनपद न्यायाधीश को शिकायती पत्र सौंपकर घटना पर विधिक कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
जनपद न्यायाधीश को दिए गए पत्र में अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष राजेन्द्र भान सिंह एडवोकेट ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर अधिवक्ता के रूप में कार्य कराए जाने का दबाव बनाया जा रहा था। अधिवक्ता का कार्य न किए जाने पर कोर्ट परिसर में ही कर्मचारी के साथ मारपीट व गाली- गलौज की गई। उन्होने जनपद न्यायाधीश से मांग किया कि न्यायालय परिसर मं लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराकर अपराधी चिन्हित करके विधिक कार्रवाई की जाए, जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। सिविल कोर्ट परिसर में बार हाल के पीछे बने चेम्बर को अपराधी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा अवैध रूप से खरीद फरोख्त करके बिना किसी अनुमति के निर्माण कराकर वहां अराजकतत्वों का जमावड़ा लगाया जा रहा है। तमाम अपराधी प्रवृत्ति के लोग अधिवक्ता के रूप में काला कोट पहनकर चेम्बर में अवैध गतिविधियां करते हैं। जिसकी जांच कराकर चेम्बर को सीज किया जाए।
………………………………………………………………….
   स्नातक एमएलसी चुनाव में 23 अक्टूबर को मिलेगा आकस्मिक अवकाश
– 25 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा मतदान
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके लिए राज्य सरकार ने स्नातक मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति प्रदान की है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि जनपद में कुल 25 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय से स्नातक व संबंधित स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पंजीकृत पात्र कर्मचारियों को मतदान के दिन मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य होगा। शासन के निर्देशानुसार यह आदेश उत्तर प्रदेश के समस्त कार्यालयों, विभागाध्यक्षों, स्थानीय निकायों एवं अर्द्धशासकीय विभागों पर लागू होगा। उन्होंने पात्र मतदाताओं से निर्धारित तिथि पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
———————————————– 
पुत्री को टक्कर मारकर घायल करने वाले पर कार्रवाई की मांग
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। किशनपुर थाना के ग्राम गढ़ा जनानतारा निवासी मतेश सोनकर ने क्षेत्राधिकारी खागा को शिकायती पत्र देते हुए बाबा का पुरवा निवासी ललवा के भतीजा पर शौचक्रिया के लिए बाहर जाते समय पुत्री को मोटर साइकिल से टक्कर मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए टक्कर मारने वाले दोषी पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की मांग किया। सीओ को दिए पत्र में पीड़ित ने बताया कि घटना की शिकायत उसके द्वारा थाने में की गई जिसपर आरोपी व उसके साथियों ने पुलिस की मौजूदगी में उसके साथ गाली गलौच व मारपीट की गयी। पुलिस द्वारा आरोपियों से मिलीभगत कर कार्रवाई करने की जगह पीड़ित को टरकाये जाने का आरोप लगाया। बताया कि एक्सीडेंट की घटना से घायल पुत्री की हालत गंभीर है जिसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई।
——————————————— 
 
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी बचा
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम तक्कीपुर मोड़ के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 45 वर्षीय बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थाने के कठरिया गांव निवासी कंचन का पुत्र श्रीराम अपने साथी सोनू गुप्ता के साथ दरियापुर से हलवाई का काम समाप्त कर घर वापस आ रहे थे। जैसे ही यह लोग तक्कीपुर मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे श्रीराम की मौके ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी हादसे में बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में भतीजे संतराम ने दी है।
—————————————— 
अज्ञात वाहन की चपेट मंे आकर अधेड़ की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापुर के समीप एनएच-2 में अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 63 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हाशिमपुर भेदपुर गांव निवासी राम प्रसाद का पुत्र शिवभोला शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे बाजार से पैदल घर वापस आ रहा था, तभी सीतापुर एनएच-2 पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी मृतक के पुत्र जयनारायण ने दी है।
—————————————— 
 स्टार्टर में उतरे करंट की चपेट में आया युवक
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरीपुर में शनिवार की सुबह खेतों में पानी लगाने के लिए जैसे ही स्टार्टर चालू किया तभी 26 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खैरीपुर गांव निवासी मझिल का पुत्र अजय कुमार शनिवार की सुबह खेत में पानी लगाने के लिए निजी समरसेबुल स्टार्ट करने के लिए जैसे ही स्टार्टर में हाथ लगाया वैसे ही करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी मृतक के भाई मनोज ने दी है।
——————————————- 
टैंक सफाई के दौरान जहरीली गैस से मजदूर की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ाहार चौराहा के समीप शनिवार की सुबह सेफ्टी टैंक साफ करते समय जहरीली गैस की चपेट में आ जाने से 35 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बड़ाहार गांव निवासी रामविशाल पासी का पुत्र अशोक कुमार मजदूरी करता था। बताते हैं कि गांव के ही सतीश द्विवेदी के घर में काम करते समय शनिवार की सुबह शौचालय का सेफ्टी टैंक साफ करते समय जहरीली गैस की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *