लोकतांत्रिक विरोध भारत की स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत-मिस्बाहुल हक़

   लोकतांत्रिक विरोध भारत की स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत – – मिस्बाहुल हक़
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज– भारतीय जनता पार्टी द्वारा राहुल गांधी पर भारत में बंगला देश जैसे अराकजता फैलाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए असंगिठत कामगार और कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश को आर्डिनेटर मिस्बाहुल हक़ ने कहा कि भारत में वर्तमान समय में नागरिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, न्याय , समानता और लोकतांत्रिक भविष्य सुरक्षित रखने में कई मौकों पर खतरे में पाई गई है। लोकतांत्रिक संस्थाओं में उसके स्वायतशाषी निष्पक्ष पारदर्शी और स्वतंत्र रूप को चरित्र को समाप्त कर एक विशेष विचारधारा से रंगा जा रहा है। यह वही परिस्थितियां हैं, जिसे महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के माध्यम से ब्रिटिश शासन प्रणाली में शामिल परिस्थितियों की आवाज उठाई। स्वतंत्रता आन्दोेलन की ऐतिहासिक चेतना को समझे बिना लोकतांत्रिक विरोध को अराजकता से जोड़ना उचित नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की गांधीवादी नीतियों की हत्या करना है। गांधी के देश में भारत कभी भी बांग्ला देश, नेपाल और श्री लंका नहीं बन सकता।

हक़ ने आगे कहा कि राहुल गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि नेता प्रतिपक्ष के साथ आधी आबादी से ज्यादा लोकमत का नेतृत्व कर रहे हैं। तभी उनके साथ कई राजनीतिक दल और गैर राजनैतिक संगठनों के लोग चुनावी पारदर्शिता, मतदाता सूची तथा संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही से जुड़े सवाल तत्थयात्मक रूप से उठा रहे हैं। चूंकि सत्तापक्ष के पास निष्पक्षता के साथ दायित्व निभाना नहीं बल्कि अपनी विचाराधारा थोपकर जनता में असंतोष पैदा कर रहे हैं। वो यह भूल जाते हैं कि भारत स्वतंत्रता के साथ समानता न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पैदा हुआ है, न कि आरोपों से वास्तविक मुद्दों से दूर ले जाने के लिए। आज का युवा समझ चुका है कि स्वतंत्रता आन्दोलन के लिए जिस भारत ने संघर्ष किया, उसकी आत्मा को जीवित रखना इस पीढ़ी की जिम्मेदारी है। दिल्ली मार्च ने साबित कर दिया। जहां कानून का सम्मान करते हुए बिना किसी हिंसा के नागरिकों, विद्यार्थियों, पत्रकारों और कानून विदों ने लोकतांत्रिक भावना में शामिल हुए। जंतर मंतर का प्रदर्शन गांधी जी का दांडी मार्च साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *