बड़े मंगल पर आइसक्रीम भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

   बड़े मंगल पर आइसक्रीम भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
फोटो परिचय-  बड़े मंगल पर आइसक्रीम का भंडारा करते श्रद्धालु।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार पर शहर के चौधरान मोहल्ला स्थित बाबूलाल स्वीट हाउस के सामने हनुमान भक्तों द्वारा आइसक्रीम वितरण का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं और राहगीरों की भारी भीड़ जुटी।
भंडारे का शुभारंभ मंगलवार को प्रातः ग्यारह बजे किया गया। हनुमान भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ आने-जाने वाले लोगों को आइसक्रीम वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। तपती गर्मी में ठंडी आइसक्रीम पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने इसे हनुमान जी का प्रसाद मानकर ग्रहण किया और आयोजकों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर सेवा, दान और भंडारे के आयोजन की परंपरा रही है। इसी क्रम में क्षेत्रवासियों और हनुमान भक्तों के सहयोग से आइसक्रीम भंडारे का आयोजन किया गया, ताकि लोगों को गर्मी से राहत के साथ-साथ प्रसाद ग्रहण करने का अवसर मिल सके। पूरे दिन भक्ति और सेवा का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया, आयोजन की सफलता के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एस अग्रवाल, साकेत मोदनवाल, रामजी श्रीवास्तव, शैलेन्द्र अग्रहरि, वीरेन्द्र साहू, सत्यम साहू गोलू, यश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *