मजदूरों और उनके परिवारों से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

   दीपक धुरिया जालौन अजरा न्यूज––जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। छिरिया सलेमपुर के पास मजदूरों और उनके परिवारों से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि ट्रक अलीगढ़ से महोबा की ओर जा रहा था। वाहन में ईंट-भट्टों पर काम करने वाले श्रमिक अपने परिवारों के साथ सवार थे। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही जालौन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *