अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मासिक बैठक हुई संपन्न
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मासिक बैठक हुई संपन्न
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मासिक बैठक हुई संपन्न
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा– अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बांदा के जिला अध्यक्ष श्री राम सिंह कछवाह (सिंधन कला)जी की अध्यक्षता में मासिक बैठक पंचवटी आश्रम कार्यालय (साहब तालाब के सामने) जेल रोड बांदा में सम्पन्न हुई।
बैठक प्रारंभ से पूर्व परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, वीर हनुमान एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया साथ ही सामूहिक रूप से प्रार्थना का का दोहरान किया तत्पश्चात परिचय की श्रंखला के साथ बैठक प्रारंभ हुई।
बैठक में अलग-अलग क्षत्रिय बन्धुओं ने अपने अपने विचार रखे,*मुख्य विषय निर्माणाधीन छात्रावास के सन्दर्भ में रही, चुंकि बारिश काफी लंबे समय तक हुई, जिसके कारण निर्माण कार्य बाधित रहा,अब बारिश लगभग बंद है, इसलिए निर्माण शीघ्र ही युद्ध स्तर पर शुरू होगा, साथ निर्माण कार्य हेतु लगने वाली सामग्री एवं धन का सहयोग कराने हेतु समाज के उदार दानवीरों से आग्रह का कार्य में तेजी लाने पर भी विस्तृत चर्चा हुई,इस पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ सहमति जताई।
हाल ही में *दिनांक 7.9.2026 को स्वर्ण समाज के सभी बन्धुओं ने “UGC GO BACK” के आन्दोलन के तहत केंद्र सरकार को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया और इसमें बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के बन्धु शामिल रहे, लेकिन ये आंदोलन इसी तरह के जोश और एकजुटता के साथ चलते रहना चाहिए,तभी सरकार इस काले कानून को वापस लेगी, और सवर्ण समाज के बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा।
बैठक का संचालन *महासचिव शान्ति भुषण सिंह गौतम जी ने किया एवं सभी का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया महासभा के अध्यक्ष श्री राम सिंह कछवाह जी ने, कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।
मासिक बैठक में शामिल रहे – *श्री राम सिंह कछवाह (सिंधन कला) अध्यक्ष, श्री शिवशरण सिंह सेंगर, श्री धीरेन्द्र सिंह गौर (कोषाध्यक्ष, श्री मनोज सिंह परिवार, श्री रमजोर सिंह चंदेल (संरक्षक), श्री पी के सिंह (मीडिया प्रभारी), श्री प्रेम सिंह, श्री अमर सिंह चौहान उर्फ हरी भैया, श्री रामसरन सिंह कछवाह, श्री रणजीत सिंह (उपाध्यक्ष), श्री अभिषेक सिंह, श्री बलराम सिंह (बसहरी), श्री मान सिंह,श्री राजेश सिंह ,पचनेही (अध्यक्ष बड़ोखर ब्लाक), श्री बालेन्द्र सिंह गौतम (उपाध्यक्ष),श्री राम जियावन सिंह गौतम,श्री दीपक सिंह।
शान्ति भुषण सिंह गौतम पचनेही महासचिव अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बांदा।