नाबालिग से मारपीट का आरोप, मां-बेटी को खाई में धक्का देने की शिकायत
नाबालिग से मारपीट का आरोप, मां-बेटी को खाई में धक्का देने की शिकायत
नाबालिग से मारपीट का आरोप, मां-बेटी को खाई में धक्का देने की शिकायत
दीपक धुरिया जालौन अजरा न्यूज–कालपी (जालौन)। थाना सिरसाकलार क्षेत्र के ग्राम रायपुर मड़ैया में एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ मारपीट करने तथा विरोध करने पर मां-बेटी दोनों को गहरी खाई में धक्का देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई एवं सुरक्षा की मांग की है।
पीड़िता सीमा पाल के अनुसार 3 जून 2026 की शाम उनकी 13 वर्षीय पुत्री अंजली पाल घर के पीछे लकड़ी लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने बच्ची को बाल पकड़कर घसीटा और उसके साथ मारपीट की।
बेटी की चीख-पुकार सुनकर जब सीमा पाल मौके पर पहुंचीं तो उनके साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने मां-बेटी दोनों को पास स्थित लगभग 30 से 40 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे दोनों घायल हो गईं।
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।