Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 जमीन पर कब्जे का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार - Azra News
जमीन पर कब्जे का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
जमीन पर कब्जे का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
जमीन पर कब्जे का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
फोटो परिचय- एसपी को शिकायती पत्र देने जाता पीड़ित। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई तथा सुरक्षा की मांग की है।
देवकली गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र राम सजीवन ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ओमकार, धीरू सिंह, वीरान सिंह, प्रेम, विकास आदि लोगों द्वारा उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों व अन्य हथियारों के साथ हमला कर जान से मारने की धमकी देते है। पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे आरोपितों के हौसले बुलंद हैं और वह लगातार उसे व उसके परिवार को धमका रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास को रोकने तथा उसे और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।