गाली-गलौज किए जाने व फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी का आरोप
गाली-गलौज किए जाने व फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी का आरोप
मकान खाली नहीं कर रहे दबंग, पीड़ित ने दी तहरीर
– गाली- गलौज किए जाने व फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी का आरोप एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ अमौली, फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली निवासी अजय पटेल पुत्र रामप्रसाद ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। उसने बताया कि अपना मकान 18000 रुपए प्रति माह पर एक वर्ष के लिए मुकेश परिहार, रंजन परिहार चांदपुर, प्रांजुल पांडेय व राजू पांडेय निवासी बसंत विहार नौबस्ता कानपुर को किराए पर दिया था। यह लोग जल निगम में ठेकेदारी करते हैं। जब एक वर्ष पूर्ण हो गए तो मकान खाली करने के लिए कहा। तब ये लोग कहते रहे कि मकान जल्द ही खाली कर देंगे लेकिन मकान न खाली करने की नीयत से स्वयं ही एसी, फ्रिज और बिजली चोरी आदि पर चोरी लगवा कर फर्जी मुकदमे में लड़के को जेल भिजवा दिया। इसके बाद 320000 का जुर्माना राशि स्वयं जमा करने के लिए कहा। साथ में कहा कि हम सब ठीक कर देंगे। इसके बाद फिर से छह माह बीत गए और नवंबर 2025 के बाद जब जब मकान खाली करने के लिए कहा गया तो ये लोग गाली गलौज करते है और फर्जी मुकदमे में फ़साने की धमकी देते हैं। प्रांजुल पाण्डेय का कानपुर नगर में कई थानों में अपराधिक इतिहास भी रहा है। जिससे हम लोग बहुत डरे हुए हैं। पीड़ित ने थाने में मकान खाली करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। वही दूसरी ओर अमौली क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य बृजेश पटेल उर्फ गब्बर सिंह ने भी थाने में शिकायत किया कि जब प्रांजुल पाण्डेय को मकान खाली करवाने के लिए फोन किया गया तो प्रांजुल पाण्डेय ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिसकी रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया में वायरल कर दी। इसके बाद दोबारा फोन करके धमकी दिया कि यह रिकॉर्डिंग डिलीट कर दो नहीं तो क्षेत्र में आ नहीं पाओगे। थाना इंचार्ज प्रमोद मौर्या ने कहा कि इस प्रकरण की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।