श्रमिक मंच की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा

    श्रमिक मंच की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा
अपना दल एस ने संगठन विस्तार पर दिया जोर
फोटो परिचय-  बैठक को संबोधित करते वक्ता।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। चित्रांश नगर स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को श्रमिक मंच की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष दीपू पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय सचिव शकील आरफी व विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल रहे।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि शकील आरफी ने विजय करण सिंह को जिला महासचिव, पंकज सिंह एवं सूरज कुमार को उपाध्यक्ष, शिवानंद सिंह को कोषाध्यक्ष, प्रिंस सिंह को मीडिया सचिव, धर्मेंद्र सिंह एवं अफजल वारसी को महासचिव, इंद्रजीत पाल को जोन अध्यक्ष विजयीपुर, तथा परवेज अहमद और ब्रह्मदत्त पाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। बताया गया कि शेष रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्तियां कर पूरी कमेटी की घोषणा की जाएगी। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि शकील आरफी ने जिलाध्यक्ष दीपू पटेल को निर्देश देते हुए कहा कि संगठन की अधूरी कमेटियों का शीघ्र गठन किया जाए, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए डॉ. साहब के सपनों को साकार किया जा सके। विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया। बैठक में बृजेश पाल, योगेंद्र सिंह राणा, महिला मंच की जिलाध्यक्ष कांति कुशवाहा, अल्पसंख्यक मंच के जिलाध्यक्ष उस्मान, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, महेंद्र सिंह, शुभम सिंह, सूरज कुमार, इंद्रजीत पाल, अफजल वारसी, परवेज अहमद, विजय करण सिंह, ब्रह्मदत्त पाल, प्रिंस सिंह, पंकज सिंह, शिवानंद सिंह, विपिन कौशल, पप्पू वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *