अपना दल एस की 24 जोनों में मासिक बैठक, दो सीटें जीतने का दावा
अपना दल एस की 24 जोनों में मासिक बैठक, दो सीटें जीतने का दावा
चुनावी बिगुल बजा, कमर कस लें कार्यकर्ता: शैलेंद्र
– अपना दल एस की 24 जोनों में मासिक बैठक, दो सीटें जीतने का दावा
फोटो परिचय- बैठक के दौरान चर्चा करते पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। अपना दल (एस) की ओर से शनिवार को जिले की जहानाबाद, बिंदकी, अयाह शाह, खागा, हुसैनगंज व सदर विधानसभा क्षेत्रों के सभी 24 जोनों में मासिक बैठकें जोन अध्यक्षों की अध्यक्षता में आयोजित की गईं। बैठकों में पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनाव की तैयारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने को लेकर मंथन किया गया।
सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर जोन की बैठक पार्टी कार्यालय चित्रांश नगर, हैदरपुर-इटोली व मलवां जोन की बैठक ओखरा-कुंवरपुर में आयोजित हुई। इन बैठकों में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शैलेंद्र पटेल ने कहा कि अब सभी कार्यकर्ता पूरी तरह कमर कस लें, क्योंकि चुनाव का शंखनाद हो चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने व पूरी सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि इस बार जनपद में अपना दल (एस) को कम से कम दो सीटों पर जीत हासिल होगी। इन सीटों पर जीत दर्ज कर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। मासिक बैठकों में अरुण पटेल, अतीश पटेल, शिवांश पटेल, दीपांशु पटेल, योगेंद्र सिंह राणा, आर्यन पटेल, क्षितिज पटेल, दीपू पटेल, राहुल बाल्मीकि उर्फ जालिम, सुमन पासवान, हेमंत पटेल, राजकुमार उमराव, जावेद अहमद, रावेंद्र सिंह, विपिन कौशल, प्रीति श्रीवास्तव, प्रीति पटेल समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।