आनंद बिहारी मेमोरियल इंटर कालेज में चला जागरूकता अभियान

     आनंद बिहारी मेमोरियल इंटर कालेज में चला जागरूकता अभियान
– रेडक्रास चेयरमैन ने बच्चों को किया जागरूक
फोटो परिचय- जागरूकता रैली निकालते स्कूली बच्चे।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने आनंद बिहारी मेमोरियल इंटर कॉलेज बनरसी में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण हेतु पॉलिथीन हटाओ इकोब्रिकस बनाओ एवं सीपीआर प्रशिक्षण जागरूकता अभियान चलाया।
डॉ अनुराग द्वारा सर्वप्रथम विद्यालय के बच्चों को जल संरक्षण हेतु वाटर बेल लगाने,गांववासियों को पानी अनावश्यक जानवरों को नहलाने में, सड़कों को सींचने में न बहाने के लिए निवेदन करने के लिए कहा। साथ ही अपने रिश्तेदारों को आरओ से निकलने वाले व्यर्थ पानी को एकत्र कर उपयोग में लेने के लिए जागरूक किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु पॉलीथिन हटाने के लिए इकोब्रिकस बनाने की विधि बताई जिससे हमारे घरों में आने वाली पॉलिथीन भूमि में वापस नहीं जा पाएगी। फिर डॉ अनुराग द्वारा सभी बच्चों व अध्यापकों को सीपीआर प्रशिक्षण देकर जागरूक किया कि एक वर्ष से ऊपर किसी भी उम्र के व्यक्ति को 30 बार दबाव व 2 बार सांस देकर तथा एक वर्ष के बच्चे को 15 बार दबाव व 2 बार सांस देकर अस्पताल पहुंचने से पहले देकर जान बचा सकते हैं तत्पश्चात बच्चों ने बनरसी गांव में जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली। सभी बच्चे पानी बचाओ जीवन बचाओ, जल है तो कल है के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार शुक्ला अध्यापक राघवेंद्र, कृष्णचंद्र पाल, शिवानी तिवारी, सौम्या मिश्रा सहित प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव सदस्यता प्रमुख इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *