विश्व मधुमेह दिवस पर SBI Foundation द्वारा भुरचुनी गाँव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

   विश्व मधुमेह दिवस पर SBI Foundation द्वारा भुरचुनी गाँव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज  धाता,फतेहपुर, 14 नवंबर 2026 । विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर SBI Foundation के सहयोग से Child Survival India (CSI) द्वारा संचालित SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels परियोजना के अंतर्गत धाता ब्लॉक के भुरचुनी गाँव में मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रबंधक मृत्युंजय पाण्डेय ने ग्रामीणों को मधुमेह (डायबिटीज) के कारणों, लक्षणों, समय पर जाँच एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मधुमेह की समय रहते पहचान, नियमित ब्लड शुगर जाँच और उचित जीवनशैली अपनाकर इसके गंभीर दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित शारीरिक व्यायाम, वजन नियंत्रण तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, लोगों को नियमित स्वास्थ्य जाँच कराने और किसी भी असामान्य लक्षण की स्थिति में चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से

ग्रामीणों को मधुमेह की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। प्रबंधक मृत्युंजय पाण्डेय ने बताया कि “जाँच कराएँ, अनुमान नहीं लगाएँ – समय पर पहचान, मधुमेह से बचाव की पहली पहल।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *