सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई दोनों महापुरूषों की जयंती, अहिंसा का संदेश

    गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य, अहिंसा का संदेश
– सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई दोनों महापुरूषों की जयंती
फोटो परिचय-  जयंती कार्यक्रम में मंचासीन विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सरस्वती शिशु मंदिर चौक इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या वर्षा शुक्ला, मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के उप-प्रबंधक अमित राज तथा विद्यालय प्रबंध समिति की सक्रिय सदस्य कुंती दीदी उपस्थित रहीं। इस दौरान विनोद श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता आंदोलन की दिशा दी, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने दोनों महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *