पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की मनाई जयंती,बराबरी करना असंभव: महेश
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की मनाई जयंती,बराबरी करना असंभव: महेश
इंदिरा गांधी के देशहित में योगदान की बराबरी करना असंभव: महेश – कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की मनाई जयंती
फोटो परिचय- पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर बुधवार को ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान और साहसिक फैसलों की सराहना की।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी का देशहित में दिया गया योगदान अतुलनीय है। उनके कार्यों और उपलब्धियों की बराबरी कर पाना असंभव है। उन्होंने कहा कि आज कुछ भाजपा नेता उनकी तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करते हैं, जो आश्चर्यजनक है, क्योंकि दोनों के व्यक्तित्व और कार्यशैली में जमीन-आसमान का अंतर है। वहीं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने विवेक व साहस से हमेशा देश का स्वाभिमान ऊंचा रखा।
उनके नेतृत्व क्षमता व दृढ़ फैसले काबिलेतारीफ हैं। उन्होंने शेर पढ़ते हुए कहा कि किसी का सिर झुकाने का हुनर चाहिए और हमसफर पहचानने के लिए तजुर्बे की नजर चाहिए। उन्होंने कहा कि इन दोनों खूबियों में इंदिरा गांधी माहिर थीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी, शोभा दुबे, देवी प्रकाश दुबे, पं. रामनरेश महाराज, फजलुर्रहमान असलम, ओमप्रकाश कोरी, चौधरी मोइन राईन, सैयद सहाब अली, जेपी पासवान, आरिफ खान, निजामुद्दीन, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, अब्दुल रज्जाक, अकरम काले, मोहम्मद रमजान, हम्माद हुसैन, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।