संगठन मजबूती के प्रयासों में जुटे भाकियू जिला उपाध्यक्ष,भाकियू जिला उपाध्यक्ष
संगठन मजबूती के प्रयासों में जुटे भाकियू जिला उपाध्यक्ष,भाकियू जिला उपाध्यक्ष
संगठन मजबूती के प्रयासों में जुटे भाकियू जिला उपाध्यक्ष
– पंचायतों को सफल बनाने के लिए कर रहे तूफानी दौरा
फोटो परिचय- भाकियू जिला उपाध्यक्ष यूसुफ तबरेज। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर – भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष यूसुफ तबरेज संगठन मजबूती के प्रयासों मंे जुट गए हैं। जहां किसानों को संगठन की नीतियां बताकर जोड़ने का काम कर रहे हैं वहीं आगामी मई माह में होने वाली पंचायतों को सफल बनाने के लिए तूफानी दौरा भी कर रहे हैं। उनके इस प्रयास की संगठन के लोग सराहना कर रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष यूसुफ तबरेज ने बताया कि जिले के किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर आगामी मई माह में विभिन्न पंचायतें लगाई जाएंगी। इसके पूर्व एक मई को महात्मा महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि नहर कालोनी में मनाई जाएगी। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी व पाइप लाइनें शोपीस बनकर रह गई हैं। कहीं पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जिले के गेहूं खरीद क्रय केन्द्रों में व्यापारियों व माफियाओं का गेहूं बिक जाता है। विद्युत विभाग द्वारा विद्युत बिल बढ़ाकर उगाही की जा रही है। जिले की नहरों में पानी नहीं आ रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर संगठन ने मई माह में पंचायतें आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत एक मई को भिटौरा ब्लाक के मिर्जापुर भिटारी, आठ मई को हसवा ब्लाक के बहरामपुर, पांच मई को ऐरायां ब्लाक के धूमन कुआं, तेरह मई को ऐरायां ब्लाक का घेराव कर पंचायत लगाई जाएगी। पंचायतों को सफल बनाने के लिए उन्होने तूफानी दौरा भी शुरू कर दिया है। ज्यादा से ज्यादा किसान साथियों को पंचायत स्थल पर पहुंचने की अपील कर रहे हैं। उन्होने कहा कि संगठन किसानों के हक की लड़ाई लड़ता आया है और आगे भी लड़ेगा।