गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाएगा भाकियू अराजनैतिक
– किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर होगा आंदोलन
फोटो परिचय- नहर कालोनी में बैठक करते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी। मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक में निर्णय लिया गया कि एक अगस्त से पंद्रह अगस्त तक संगठन सदस्यता अभियान चलाएगा। बैठक में किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
नहर कालोनी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने की। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि एक अगस्त से पंद्रह अगस्त तक गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए जा सके। बैठक में आए किसानों ने खाद की समस्या को प्रमुखता से उठाया। बताया कि प्राइवेट दुकानदार महंगे दामों में खाद दे रहे हैं। किसानों के नलकूपों में बिजली नहीं मिल पा रही है। जले हुए ट्रांसफार्मर समय से नहीं बदले जा रहे हैं। बिन्दकी तहसील में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। अधिकारी किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। जिससे गांव में विवाद की संभावना बनी रहती है। अगर समस्याओं का समाधान न किया गया तो किसान आंदोलन करेंगे। बैठक में प्रदीप सिंह चौहान, छोटे सिंह, सोनू सिंह, उमेश सिंह, पुत्तन द्विवेदी, मो0 आजम, माता प्रसाद, अजय सिंह चौहान, दिनेश प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, रज्जन सिंह भी मौजूद रहे।