कुएं में मिला 38 वर्षीय व्यक्ति का शव, गांव में मचा हड़कंप; परिजनों में कोहराम

 जालौन में कुएं में मिला 38 वर्षीय व्यक्ति का शव, गांव में मचा हड़कंप; परिजनों में कोहराम

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रामहेतपुरा गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कुएं में 38 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद कुएं से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *