जोल्हूपुर मोड़ पर खड़े 22 चक्का ट्रक में मिला युवक का शव, चालक लापता
जोल्हूपुर मोड़ पर खड़े 22 चक्का ट्रक में मिला युवक का शव, चालक लापता
जोल्हूपुर मोड़ पर खड़े 22 चक्का ट्रक में मिला युवक का शव, चालक लापता
दीपक धुरिया अजरा न्यूज जालौन कालपी (जालौन)। कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ के पास लावारिस हालत में खड़े 22 चक्का ट्रक से एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार कानपुर से झांसी की ओर जा रहा 22 चक्का ट्रक जोल्हूपुर मोड़ के पास काफी देर से खड़ा था। देर रात राहगीरों को ट्रक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसके अंदर एक युवक का शव मिला, जबकि चालक मौके से गायब था।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजेश कमल और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौका मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और ट्रक को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।
पुलिस ने मृतक की पहचान राम अयोध्या निषाद पुत्र लालाराम निषाद, निवासी ग्राम परासनी, थाना लालपुरा, जनपद हमीरपुर के रूप में की है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच जारी है।