9 साल से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, गड्ढों में पौधे लगाकर जताया अनोखा विरोध
दीपक धुरिया अजरा न्यूज जालौन उरई। उरई से सटे ग्राम मौखरी में वर्षों से खस्ताहाल पड़ी सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। करीब नौ साल से सड़क निर्माण न होने से नाराज़ ग्रामीणों ने गहरे गड्ढों में पौधे लगाकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।

