ससुराल गए युवक का सड़क पर मिला हत्यायुक्त शव

 ससुराल गए युवक का सड़क पर मिला हत्यायुक्त शव
– पिता ने बहू व उसके प्रेमी पर मढ़े आरोप
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। अपनी ससुराल गए 30 वर्षीय युवक का हत्यायुक्त शव हुसैनगंज व थरियांव बार्डर पर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद कर विच्छेदन गृह भेजा है। शिनाख्त होने पर पिता ने बहू व उसके प्रेमी पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है।


जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक रसूलपुर गांव निवासी शिवकुमार का पुत्र गुलशन कुमार गुरूवार की शाम अपनी ससुराल हुसैनगंज थाने के बलदेव का पुरवा गया था। कुछ ही घंटे बाद उसका हत्यायुक्त शव हुसैनगंज व थरियांव बार्डर पर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है। शिनाख्त होने पर मौके पर पहुंचे पिता ने बहू अर्चना व उसके प्रेमी राममनोहर पुत्र हीरालाल निवासी चक रसूलपुर पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहू दो माह पूर्व मायके गई थी। जिस पर उसका पुत्र गुरूवार को लगभग तीन बजे ससुराल अपनी पत्नी को लेने गया था। फोन पर उसने यह भी बताया कि वह अपनी ससुराल पहुंच गया। कुछ ही घंटे बाद उसका शव थरियांव बार्डर पर मिला। पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही उसकी बहू का राम मनोहर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच मृतक का एक पुत्र राज 5 वर्ष व पुत्री गौरी 2 वर्ष है। आए दिन पत्नी व प्रेमी बेटे को जान से मारने की धमकी देते थे। हो सकता है दोनों ने मिलकर हत्या कर दी या फिर हत्या करवा दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
————————————— 


ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्ताननगर स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने एनएच-2 में गुरूवार की रात बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से 18 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी राजीव कुमार का पुत्र आयुष कुमार अपने मित्र मुकेश कुमार के साथ बाइक से रिश्तेदारी में गया था। देर रात वापस लौटते समय जब वह सुल्ताननगर स्थित रेस्टोरेंट के सामने पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे आयुष कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए विच्छेदन गृह भेज दिया।
————————————– 


 झूला झल रही किशोरी की फंदा कसने से मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर में घर पर ही झूला झूल रही 13 वर्षीय किशोरी के गले में अचानक फंदा कस जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार संग्रामपुर गांव निवासी पिन्टू लाल की पुत्री शालिनी गुरूवार की शाम अपने ही घर पर धोती से हुक में झूला बनाकर झूल रही थी। तभी अचानक साड़ी का फंदा उसकी गर्दन में फंस गया। जब तक घर वाले समझ पाते तब तक उसकी गला कसने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *