जिला पंचायत सदस्य के सहयोग से गौराकला में लगा कैंप

 जिला पंचायत सदस्य के सहयोग से गौराकला में लगा कैंप
– 315 बुजुर्ग व दिव्यांग उपकरण के लिए चिन्हित
फोटो परिचय-  कैंप में भाग लेते जिला पंचायत सदस्य व अन्य।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी के सहयोग से राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत एलिम्को कंपनी के द्वारा सदर विधानसभा के अंतर्गत भिटौरा ब्लाक के गौराकला गांव के पंचायत भवन में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 315 बुजुर्ग व दिव्यांगजनों को उपकरण हेतु चिन्हित किया गया।


कैंप में गौराकला, बसोहनी, पहनी छीटू, नेवलापुर, सातमील आदि गांव के बुजुर्गों ने रजिस्ट्रेशन कराया। अतिशीघ्र सभी बुजुर्गों को व्हील चेयर, छड़ी, कान की मशीन, कमर, घुटने की बेल्ट व अन्य उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी ने बताया कि कैंप के माध्यम से लगभग 15 हजार बुजुर्गों को लाभ दिला चुके हैं। यह लाभकारी योजना जब तक जनपद के प्रत्येक गांव में रहने वाले बुजुर्गों को नहीं प्राप्त होगी तब तक लगातार कैंप लगवाकर वितरण कार्य किया जाएगा। गौराकला के कैंप में श्री लोहारी के साथ ग्राम प्रधान माता प्रसाद यादव, पूर्व प्रधान बीनू सिंह, रानू सिंह, अप्पू सिंह के अलावा किसान यूनियन के बच्चा सिंह, गुलाब साहू, राम बाबू यादव, विमला देवी, सरवन सिंह, राजेन्द्र तिवारी, दिनेष साहू, राम प्रकाश लोधी, एलिम्को कंपनी के डा. अवनीश अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *