फरियादियों को त्वरित कार्रवाई की उम्मीद, दिए सख्त निर्देश
फरियादियों को त्वरित कार्रवाई की उम्मीद, दिए सख्त निर्देश
एसपी के दरबार में गूंजी फरियाद, सुनीं समस्याएं
– फरियादियों को त्वरित कार्रवाई की उम्मीद, दिए सख्त निर्देश
फोटो परिचय- कार्यालय में जनसुनवाई करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पुलिस कार्यालय में मंगलवार को उस समय फरियादियों की भीड़ नजर आई, जब पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सीधे सुनीं। एसपी ने एक-एक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के सामने रखीं। एसपी ने शिकायतों को सुनने के साथ ही संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का महज कागजी निस्तारण करने के बजाय प्रकरण की वास्तविकता की जांच कर गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। जिन मामलों में मौके पर जांच आवश्यक है, उनमें पुलिस अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए। जनसुनवाई से फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी। वहीं पुलिस अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देशों से शिकायत निस्तारण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का संदेश गया।