नाली निर्माण को लेकर पुलिस को दी शिकायत

   नाली निर्माण को लेकर पुलिस को दी शिकायत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में ग्रामीणों ने पुलिस चौकी मझिली को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर खेल के दौरान गाली-गलौज करने और माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में बच्चे व युवक खेलकूद कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोकते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे गांव के लोगों में नाराजगी फैल गई। शिकायत पत्र में बताया गया है कि खेलकूद को लेकर हुए विवाद के दौरान विजय सिंह और अमर सिंह द्वारा गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाओं से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों के व्यवहार से गांव का माहौल खराब हो रहा है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण प्रमोद, बुद्धि सहित दर्जनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत पत्र पर कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर भी दर्ज हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *