सपा ने मनाया संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस,रक्षा से ही बचेगा आरक्षण

  सपा ने मनाया संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस
– संविधान की रक्षा से ही बचेगा आरक्षण
फोटो परिचय- कार्यक्रम को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को जिला कार्यालय में संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता शामिल हुए। इस दौरान संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने नेतृत्व से प्राप्त संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई भारतीय सामाजिक न्याय के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन महात्मा ज्योतिबा फुले के आरक्षण संबंधी विचारों को साकार करते हुए राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने कोल्हापुर राज्य में आरक्षण व्यवस्था लागू की थी। उन्होंने कहा कि संविधान ही सामाजिक समानता का आधार है और संविधान सुरक्षित रहेगा तभी आरक्षण भी सुरक्षित रहेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करने वाला सबसे बड़ा कवच है और इसके मूल्यों को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य, सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, दलजीत निषाद, रीता प्रजापति, राम कृपाल सोनकर, केतकी यादव, संगीता राज पासवान, राम तीरथ परमहंस, सुशील दोषी, चंदन पाल, डॉ. राम नरेश पटेल, मोइन खान, शमीम अहमद, इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी, मनोज यादव, राजेंद्र वर्मा, गणेश वर्मा, नरेश उमराव, डीजी कुशवाहा, नफीस उद्दीन, शकील गोल्डी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *