निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश, अर्दली रूम में खंगाले रजिस्टर
निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश, अर्दली रूम में खंगाले रजिस्टर
अनुशासन व फिटनेस पर एसपी का जोर, परेड की ली सलामी
– निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश, अर्दली रूम में खंगाले रजिस्टर
फोटो परिचय- अभिलेखों की जांच-पड़ताल करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन व शारीरिक चुस्ती को बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को फिटनेस, अनुशासन व बेहतर कार्यप्रणाली के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को आयोजित परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी, यातायात शाखा, पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी शामिल हुए। एसपी ने परेड का निरीक्षण करने के बाद पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए दौड़ कराई। साथ ही टोलीवार ड्रिल को और अधिक प्रभावी बनाने तथा परेड में अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के बाद एसपी ने साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।