सभी जनपदों में सूचना संकुल स्थापना की मांग, सीएम को भेजा पत्र
सभी जनपदों में सूचना संकुल स्थापना की मांग, सीएम को भेजा पत्र
सभी जनपदों में सूचना संकुल स्थापना की मांग, सीएम को भेजा पत्र
फोटो परिचय- राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में सूचना संकुल स्थापित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान की ओर से भेजे गए पत्र में पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के लिए बेहतर कार्य व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई है।
पत्र में कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2015 में सभी जिलों में सूचना संकुल स्थापित करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक इस दिशा में जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। शासन के तत्कालीन परिपत्र का हवाला देते हुए कहा गया कि प्रत्येक जनपद में जिला सूचना कार्यालय, मीडिया कर्मियों के लिए सूचना केंद्र तथा प्रेस वार्ताओं हेतु सुसज्जित मीडिया सेंटर स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए थे। संगठन ने कहा कि सूचना संकुल स्थापित होने से पत्रकारों को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा और शासन-प्रशासन तथा मीडिया के बीच संवाद व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनेगी। साथ ही डिजिटल एवं साइबर पत्रकारिता के बढ़ते दायरे को देखते हुए केंद्रीकृत सूचना तंत्र की आवश्यकता पहले से अधिक महसूस की जा रही है। पत्र में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पुनः सक्रिय करते हुए प्रदेश के सभी जनपदों में सूचना संकुल स्थापित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि पत्रकारिता जगत को मजबूत आधार मिल सके और सरकारी सूचनाएं आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकें।