बड्स एक्ट कानून के तहत भुगतान कराए जाने की डीएम से फिर उठाई मांग

   बाइस महीनों से न्याय के लिए गरज रहे ठगी पीड़ित
बड्स एक्ट कानून के तहत भुगतान कराए जाने की डीएम से फिर उठाई मांग
फोटो परिचय- नहर कालोनी प्रांगण में न्याय की आवाज उठाते ठगी पीड़ित।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। चिट फंड कंपनियों का भुगतान बड्स एक्ट कानून के तहत कराए जाने की मांग को लेकर लगातार बाइस महीनों से ठगी पीड़ित नहर कालोनी परिसर में गरज रहे हैं इसके बावजूद उनकी मांग पूरी नहीं हो रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में आए ठगी पीड़ितों ने अपनी मांगों को दोहराते हुए जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के जिलाध्यक्ष अम्बिका प्रसाद की अगुवई में बड़ी संख्या में ठगी पीड़ित नहर कालोनी प्रांगण में एकत्र हुए। जहां उन्होने अपनी मांगों को दोहराया। डीएम को संबोधित दिए गए ज्ञापन में मांग किया कि भुगतान गारंटी के अधिकार बड्स एक्ट 2019 के तहत भुगतान कराया जाए, बेरोजगार हुए एजेंटो की सुरक्षा सम्मान रोजगार व पुनर्वास लिखित में आदेश किया जाए, जनपद के तीनों तहसीलों में आवेदन पटल खोलकर आवेदन लिए जाएं और मुहर हस्ताक्षर के साथ रिसीविंग दी जाए, जिन कंपनियों के खिलाफ एफआईआर हो गई है दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए और जिन कंपनियों पर एफआईआर नहीं हुई उन पर बड्स एक्ट 2019 के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाए, जनपद में आज भी फर्जी कंपनियों को खोलकर जिले की भोली भाली जनता को लूटने का धंधा जोरों पर चल रहा है, जांच कराकर कार्रवाई की जाए, आवेदन पटल में कितने आवेदन जमा हुए उनकी जानकारी दी जाए, बाइस माह से चल रहे आंदोलन में आज तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया यह जनता के साथ घोर अन्याय है, समय रहते निस्तारण नहीं हुआ तो चुनाव का पीड़ित परिवार बहिष्कार करेंगे, भुगतान न होने पर आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर संरक्षक सूरजदीन विश्वकर्मा, सतीश कुमार विश्वकर्मा, हरिओम प्रजापति, चन्द्रशेषर प्रजापति, बिंदा प्रसाद, हरीओम प्रजापति, राजेन्द्र लोधी, सतीश कुमार विश्वकर्मा, रामस्वरूप वर्मा, दीपक सैनी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *