पीएचडी उपाधि प्राप्त डायट के प्रवक्ता अमृत कुमार यादव बने डॉ. अमृत
पीएचडी उपाधि प्राप्त डायट के प्रवक्ता अमृत कुमार यादव बने डॉ. अमृत
डायट के प्रवक्ता अमृत कुमार यादव बने डॉ. अमृत – लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त – 69 वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने किया सम्मानित
फोटो परिचय- दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होने के बाद खड़े डा. अमृत कुमार यादव। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रवक्ता अमृत कुमार यादव को प्रतिष्ठित लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान उन्हें कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी व कुलपति प्रो. जेपी सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।
अमृत कुमार यादव ने लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में पूर्व डीन एवं पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. एम. वर्मा के निर्देशन में उत्तर प्रदेश के स्वायत्त कालेज की शैक्षणिक गुणवत्ता: एक प्रारंभिक अध्ययन विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। उनके शोध में उत्तर प्रदेश के स्वायत्त महाविद्यालयों की अकादमिक गुणवत्ता का विश्लेषण करते हुए उच्च शिक्षा में स्वायत्तता और गुणवत्ता के संबंध को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। इस शोध को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर डायट की उपशिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य आरती गुप्ता, वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश सचान, अजीत कुमार निगम सहित संस्थान के सभी संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षु शिक्षकों ने अमृत कुमार यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी इस सफलता से शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है तथा डायट का गौरव भी बढ़ा है।