सीएम माटीकला रोजगार योजना में जिले को मिली चार इकाईयां
सीएम माटीकला रोजगार योजना में जिले को मिली चार इकाईयां
सीएम माटीकला रोजगार योजना में जिले को मिली चार इकाईयां – अनुभवी कारीगर व उद्यमी ऋण पाने के लिए करें आनलाइन आवेदन एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की संचालित मुख्यमंत्री माटीकला रोज़गार योजना के अन्तर्गत माटीकला एवं माटी शिल्पकला के पैतृक कारीगर कुम्हार, प्रजापति समाज एवं अन्य अनुभवी कारीगर जानकार उद्यमियों व शिल्पियों को बैंको से वित्तपोषित कराने हेतु जनपद को वित्तीय वर्ष 2026-27 में चार इकाईयों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें दस लाख रूपए तक का ऋण बैंको के माध्यम से दिलाये जाने का प्राविधान है। कुल प्रोजेक्ट लागत में पांच प्रतिशत अशंदान स्वंय उद्यमी को वहन करना होगा। बैंक द्वारा वितरित पूंजीगत ऋण पर स्वंय का अशंदान छोड़कर शेष धनराशि पर 25 प्रतिशत का अनुदान विभाग द्वारा देय होगा। उद्यमी द्वारा लिए गये ऋण का ब्याज बैंक को नियमानुसार देय होगा। लाभार्थी आवेदन वेवसाईट की ई पोर्टल पर आनलाइन कर सकते है। आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ग्रामीण क्षेत्र से सम्बन्धित प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, शैक्षिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र यदि कोई हो तो आनलाइन लाभार्थी को फीड व अपलोड करना होगा। आवेदन पत्र की हार्ड कापी व प्रिन्ट आउट निकालते हुए समस्त संलग्नको को स्वप्रमाणित करते हुए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 77/274 बी सिविल लाईन एलआईसी बिल्डिंग के सामने कार्यालय में जमा कर सकते हैं। किसी भी दशा में मैनुअल रूप से भर हुआ आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा। —————————————- दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष शिविर, तिथियां घोषित एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन शिविरों में दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, दुकान निर्माण/संचालन, दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार, शल्य चिकित्सा, राज्य निधि योजना तथा यूडीआईडी कार्ड पंजीकरण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए आवेदन और चिन्हांकन किया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि यह अभियान जनपद के विभिन्न विकास खंडों और तहसीलों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हो सकें। 28 अप्रैल को तेलियानी, 29 को हंसवा, 30 अप्रैल असोथर, 05 मई बहुआ, 06 मई मलवां, 07 मई भिटौरा, 08 मई देवमई, 12 मई अमौली, 13 मई खजुहा, 14 मई हथगाम, 15 मई ऐरायां, 19 मई विजयीपुर, 20 मई धाता के अलावा तहसील स्तर पर 21 मई को सदर, 22 मई को बिंदकी, 26 मई को खागा में शिविर लगेगा। प्रशासन ने अपील की है कि सभी दिव्यांगजन निर्धारित तिथियों पर अपने आवश्यक दस्तावेज दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांगता से संबंधित फोटो साथ लेकर शिविर में उपस्थित हों, ताकि मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। यह पहल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। —————————————- बाइक की टक्कर से बालिका की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम अंदौली रोड में मंगलवार की सुबह मामा के घर से वापस जा रहे छह वर्षीय बालिका को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने बालिका को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी सोनू साहू की पुत्री आंचल साहू अपनी मां संगीता देवी के साथ ननिहाल अंदौली अपने बीमार नाना को देखने आई थी। बताते हैं कि सुबह मां-बेटी गांव जाने के लिए अंदौली रोड पर खड़े थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 विजय बहादुर निवासी पथरकुआं थाना बमीठा जिला छतरपुर ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। ————————————— अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत बीते चौबीस घंटो के अंतराल हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर भखरना निवासी अरूण कुमार तिवारी का 28 वर्षीय पुत्र अनूप तिवारी बाइक से किसी काम से जा रहा था। जब वह हरदों के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे वह घायल हो गया। इसी प्रकार खागा कस्बा निवासी ननकू प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र अजय बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी के समीप पहुंची तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई जिससे वह घायल हो गया। इसी प्रकार राधानगर थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी स्व0 रामचरण का 64 वर्षीय पुत्र मेवालाल सोमवार की शाम बाइक से सामान लेने जा रहा था जब वह मलवां थाने के सहिली के समीप पहुंचा तभी सड़क पार कर रहे बंदर से बाइक टकरा गई जिससे वह घायल हो गया। उधर थरियांव थाना क्षेत्र के जयचंदापुर गांव निवासी घनश्याम का 30 वर्षीय पुत्र सोनू अपने साले महेन्द्र पुत्र महिपाल 28 वर्ष निवासी जैदपुर के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था तभी असोथर थाना क्षेत्र के मटिहा के समीप बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। उधर सदर कोतवाली क्षेत्र के चक बिसौली गांव निवासी मेवालाल का 22 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार अपने साथी शिवचन्द्र पुत्र मेवालाल 30 वर्ष के साथ ई-रिक्शा से शहर आ रहे थे। तभी राधानगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गेस्ट हाउस के पास चार पहिया ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया जिससे दोनों घायल हो गए। इसी तरह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रारा गावं निवासी बड़कू का 35 वर्षीय पुत्र दयाशंकर बाइक से शहर किसी काम से आ रहा था, जब वह पत्थरकटा चौराहा के समीप पहुंचा तभी चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। ————————————– युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, रेफर एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेरूईहार में मंगलवार की दोपहर पत्नी से लड़कर 40 वर्षीय युवक ने जंगल जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बेरूईहार गांव निवासी स्व0 रामेश्वर का पुत्र सुरेश का आज अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिससे वह गुस्से में आकर घर से बाहर निकल गया और गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद वह अचेत होकर गिर पड़ा। जानवर चरा रहे लोगों ने उसे पहचान कर घर वालों को जानकारी दी। जिस पर उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।