जनसुनवाई में बुजुर्ग ने बताई सुनने की परेशानी, अगले ही दिन मिली कान की मशीन

    जनसुनवाई में बुजुर्ग ने बताई सुनने की परेशानी, अगले ही दिन मिली कान की मशीन

संवाददाता दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। जनसुनवाई में दर्ज हुई एक बुजुर्ग की परेशानी पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन उन्हें राहत पहुंचाई। कुठौंद निवासी 75 वर्षीय प्रताप शुक्ला ने मंगलवार को जिलाधिकारी समीर के सामने सुनने में परेशानी की समस्या रखी थी।

बुजुर्ग की समस्या सुनने के बाद डीएम ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को जांच कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को प्रताप शुक्ला का परीक्षण कराया। जांच के बाद उनकी जरूरत के अनुसार उन्हें कान की मशीन उपलब्ध करा दी गई। लंबे समय से सुनने की समस्या से परेशान बुजुर्ग को जब मशीन मिली तो उनके चेहरे पर राहत साफ नजर आई। समस्या का शीघ्र समाधान होने से खुश प्रताप शुक्ला ने वीडियो संदेश के जरिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में उनकी समस्या को गंभीरता से सुना गया और बिना अनावश्यक देरी के उसका समाधान कराया गया। कान की मशीन मिलने के बाद बुजुर्ग ने इसे रोजमर्रा के जीवन में बड़ी राहत बताया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई का यह मामला जनसुनवाई में शिकायत दर्ज होने के बाद उसके प्रभावी निस्तारण का उदाहरण भी सामने लाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *