परिजनों ने दर्ज कराई थाने में गुमशुदगी, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

   सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज का छात्र लापता
परिजनों ने दर्ज कराई थाने में गुमशुदगी, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
फोटो परिचय-  लापता छात्र योगेश कुमार।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। शहर के रघुवंशपुरम स्थित सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में अभी कुछ दिनों पूर्व छात्र तेजस की मौत का मामला थमा भी नहीं था कि चार दिन पूर्व इसी विद्यालय में कक्षा ग्यारह का छात्र रहस्मय ढंग से लापता हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। उधर छात्र के परिजन बेहद परेशान हैं और उसकी जगह-जगह तलाश कर रहे हैं।
परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में पिता महेंद्र ने बताया कि उसका पुत्र योगेश कुमार सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम में कक्षा 11 में अध्यनरत था और 6 सितंबर की सुबह घर से साइकिल बनवाने के लिए निकला था। देर शाम तक जब वह वापस न लौटा तो परिजन चिंतित हुए और उसकी खोज में लग गए। लगातार रिश्तेदारों व अन्य जगहों पर तलाश के बाद भी योगेश का कोई अता-पता न चला तो वह थाने जाकर उसके गुम होने की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी और सथरियांव मार्ग पर साहू चक्की के पास से बाल मंदिर इंटर कॉलेज वाले मार्ग पर लगे सीसी कैमरा में योगेश को साइकिल से जाते देखा गया लेकिन बांदा टांडा मार्ग पर योगेश किस तरफ गया इसका कोई पता न लग सका। पुलिस ने जयरामनगर चौराहे के तमाम सीसी कैमरो को देखने का प्रयास किया लेकिन सभी कैमरे खराब निकले जिससे पुलिस की जांच वहीं पर रुक गई। बताते हैं कि लापता किशोर के मोबाइल पर कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के दो मैसेज मिले हैं जिसके आधार पर पुलिस ने छात्रा के परिजनों को बुलाकर भी पूछताछ की थी लेकिन उसे कोई सफलता हासिल नहीं लगी जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई और वह योगेश की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *