ब्लाक स्तरीय खरीफ गोष्ठी में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
ब्लाक स्तरीय खरीफ गोष्ठी में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
ब्लाक स्तरीय खरीफ गोष्ठी में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
फोटो परिचय- खरीफ गोष्ठी में मंचासीन अतिथि। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। देवमई ब्लाक की राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र बकेवर में बुधवार को ब्लाक स्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीजों के प्रयोग और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन आलोक गौड़ ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अतर सिंह पटेल उपस्थित रहे। एसएमएस कृषि प्रवीण सिंह ने किसानों को धान, बाजरा, मक्का, उर्द और मूंग की उन्नत किस्मों, संतुलित उर्वरक प्रयोग, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और प्राकृतिक खेती के लाभ बताए। एडीओ कृषि आनंद कुमार ने पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और नैनो उर्वरकों के उपयोग पर प्रकाश डाला। केंद्र प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बीज भंडार में उपलब्ध बीजों की जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि विभाग के कर्मचारी पुष्पेंद्र कुमार, देवेश चंद्र, विमल कुमार, जितेंद्र उत्तम, विमलेश कुमार, राजेश कुमार, सुरेश चंद्र और आदर्श सिंह मौजूद रहे। गोष्ठी में किसान रामप्रताप निषाद, रामबहादुर उत्तम, उमाकांत यादव, संतोष यादव, गंगा प्रसाद तिवारी, भोला प्रसाद, सुधीर तिवारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने विशेषज्ञों से खेती से जुड़े सवाल भी पूछे।