गंगा प्रहरी के रूप में नवाजे गए सिम्पल, मिला प्रशस्ति पत्र

   गंगा प्रहरी के रूप में नवाजे गए सिम्पल, मिला प्रशस्ति पत्र
फोटो परिचय- लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान ग्रहण करते शैलेन्द्र शरन सिम्पल।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। एनजीओ गुरु प्राइवेट लिमिटेड की ओर से लखनऊ स्थित एक होटल में आयोजित सेमिनार में समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सेमिनार में डायरेक्टर राजेश वर्मा ने समाजसेवा के रूप में अपने अपने कार्यक्षेत्र में कुशल संचालन एवं सेवाएँ दे रहे लोगों को चयनित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
एनजीओ गुरु प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राजेश वर्मा ने गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल को प्रशस्ति पत्र देकर मंच के माध्यम से सम्मानित किया। मालूम हो कि गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल को मां गंगा की स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, गंगा आरती, गंगा यात्रा आदि जैसे कार्यों में सक्रिय सहभागिता पर सम्मान मिला है। इस पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल, एडवोकेट व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी, रज्जन गुप्ता, रामस्वरूप गुप्ता, मनोज सोनी आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *