अंडर-14 लेदर बॉल क्रिकेट में फतेहपुर ने कानपुर को हराया

 अंडर-14 लेदर बॉल क्रिकेट में फतेहपुर ने कानपुर को हराया
– रिया, योगेश, प्रखर की रही शानदार गेंदबाजी
फोटो परिचय- खिलाड़ियों से मुलाकात करते क्रिकेट एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। शहर के जेल रोड स्थित सेंट जॉन्स स्कूल परिसर में संचालित फ्यूचर स्टार क्रिकेट अकादमी के मैदान पर अंडर-14 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत फतेहपुर व कानपुर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में कानपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 40 ओवर के मैच में कानपुर की टीम फतेहपुर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और मात्र 30 ओवर में ही 221 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फतेहपुर की ओर से रिया, योगेश और प्रखर ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ शानदार गेंदबाजी करते हुए कानपुर के बल्लेबाजों को लगातार झटके दिए। विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहपुर की अंडर-14 टीम ने संयम और आक्रामक बल्लेबाजी का बेहतरीन तालमेल दिखाया। बल्लेबाजों ने लक्ष्य को आसान बनाते हुए 38वें ओवर में ही निर्धारित रन चेज कर लिया व शानदार जीत दर्ज की। इस रोमांचक मुकाबले के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन प्रिंस रियासत अली, जिला कोच मोहम्मद नूर, विकास प्रजापति और राज प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *